शाहीन बाग इलाके में मिले 2 शव - 1 की हुई पहचान

     दिल्ली पुलिस ने एक शव की पहचान कर ली है लेकिन जो दूसरा शव बरामद किया गया, इसके बारे में उसका कहना है कि मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।


(Photo - सांकेतिक)



     राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग थाना इलाके में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगह दो शव मिले जिसके कारण हडकंप मच गया। एक शव यमुना नदी के किनारे से मिला और दूसरा शाहीन बाग नाले में मिला। दोनों मामलों में मौत की वजह की जांच की जा रही है। नदी में मिले शव के बारे में पुलिस का कहना है कि यह 3 मार्च से हरि नगर थाना इलाके से लापता थे। इनका शव शुक्रवार को मिला।



     साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:04 बजे पुलिस को यमुना नदी में एक शव के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। बाद में मृतक की पहचान मदन थापा के रूप में हुई। 35 साल के मदन अशोक नगर में रहते थे। वह 3 मार्च से हरि नगर इलाके से लापता थे। इसकी डीडी एंट्री थाने में दर्ज है।पुलिस ने जो दूसरा शव बरामद किया गया, इसके बारे में उसका कहना है कि मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव शाहीन बाग एफ ब्लॉक के पास नाले से मिला।