बेटे रणबीर कपूर को अपने आखिरी समय में ऋषि कपूर ने बुलाया था अपने पास! वाइफ नीतू भी थीं मौजूद

     बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन मुंबई के अस्पताल में 30 अप्रैल को हुआ। ऋषि कपूर की अंतिम विदाई अस्पताल से हुई और फूलों से सजी एंबुलेंस सीधे श्मशान के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 20 लोग रहे।


     ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से तमाम तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आलिया भट्ट और नीतू कपूर खुद को संभाल नहीं पाती और फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इन सब के बीच ऋषि कपूर के अंतिम समय से जुूड़ी एक खबर सामने आई है। खबर है कि ऋषि कपूर अपने अंतिम समय में अपने बेटे रणबीर कपूर से मिले थे और उनसे ढ़ेर सारी बातें की थी।


     मनोरंजन साइट की खबर के अनुसार, जब ऋषि कपूर को अपनी तबीयत ज्यादा बिगड़ने का एहसास हुआ तो उन्होंने आधी रात को अपने बेटे रणबीर को अपने पास आईसीयू वार्ड में बुलाया और उन्हें अपने पास बेड पर बैठने के लिए कहा।रणबीर अपने पिता के पास बैठ रहे। इन दोनों की काफी देर तक बातें हुईं। इसके बाद अपने आपको संभालते हुए रणबीर वार्ड से बाहर निकले और सभी फॉर्मेलिटी पूरी करने लगे।


   रणबीर और नीतू ऋषि के पास थे। रिपोर्ट के सोर्स के अनुसार, अंतिम समय में ऋषि की सभी बॉडी पार्ट्स काम करना बंद कर रहे थे  और तभी रणबीर और नीतू इमोशल हो गए और एक दूसरे को पकड़कर संभालते नजर आए। इस दुख की घड़ी में ऋषि कपूर की रिद्धिमा कपूर उनसे दूर थीं। वह लॉकडाउन की वजह से उनको अंतिम विदाई नहीं दे पाई। क्योंकि रिद्धिमा उस समय दिल्ली से मुबंई की यात्रा पर रही थी।