ऋषि कपूर के इलाज के दौरान अंबानी परिवार ने की थी मदद - नीतू कपूर

     ऋषि कपूर 30 अप्रैल को इस दुनिया को छोड़कर चले गए।  ऋषि कपूर के जाने के बाद पत्नी नीतू कपूर हर उन लोगों को शुक्रिया कह रही हैं जिन्होंने मुश्किल दिनों में ऋषि कपूर का और कपूर परिवार को सपोर्ट किया।  



     नीतू ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ अपनी और ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमारे लिए एक परिवार के तौर पर 2 साल बहुत ही लंबी जर्नी रही। कुछ अच्छे दिन थे, कुछ थोड़े बुरे दिन भी थे। लेकिन ये जर्नी अंबानी परिवार के प्यार और सपोर्ट के बिना नहीं हो पाता। बीत कुछ दिनों से हम इस परिवार का आभार जताने के लिए शब्द तलाशने की कोशिश कर रहे थे जिन्होंने इस वक्त में कई तरह से हमारा साथ दिया।'


     उन्होंने लिखा, पिछले 7 महीनों से परिवार का हर सदस्य यही कोशिश करता था कि ऋषि  और हमें  कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने हमारा बहुत ध्यान रखा। वे हॉस्पिटल मिलने आते थे और ऋषि को खूब प्यार और अटेंशन देते थे। उन्होंने उस वक्त हमें संभाला जब हम डरे हुए थे। 


     अंबानी परिवार के हर सदस्य का नाम लेकर नीतू ने लिखा, 'मुकेश भाई, नीता भाभी, आकाश, श्लोका, अनंत और ईशा आप लोग हमेशा एक गार्जियन एंजेल की तरह हमारे साथ रहे। हम आप सभी के लिए क्या फील कर रहे हैं, उसके बारे में बता नहीं सकते। हम दिल से आप सभी को शुक्रिया कहते हैं। हम खुशनसीब हैं कि आप लोग हमारी जिंदगी में हैं। मेरी, रणबीर, रिद्धिमा और पूरे कपूर परिवार की तरफ से आपको धन्यवाद।'