इंडोनेशिया में सुशांत सिंह राजपूत को फैन्स ने दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि, पार्क में चलाया एमएस धोनी का गाना

     बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया से चले जाने उनके फैन्स शॉक्ड हैं। दुनियाभर में उनके फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इंडोनेशिया में सुशांत के फैन्स ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। उनके फैन्स से एक पार्क में बड़ी सी स्क्रीन पर उनकी फिल्म 'एमएस धोनी' का गाना 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' चलाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


     वीडियो में सुशांत के साथ दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक का गाना है। फिल्म में सुशांत ने एमएस धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म को नीरज पांडे ने लिखा और डायरेक्ट किया था। 34 साल के सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे। उनका हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुशांत के परिवार ने पटना में उनकी अस्थियां विसर्जित की हैं।


      इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया-जाने-माने भारतीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ। सुशांत सिंह राजपूत एसटीईएम शिक्षा के विश्वास और प्रबल समर्थक थे और सोशल मीडिया पर आईएसयू को फॉलो करते थे।