सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन ने की खुदकुशी, बिल्डिंग के 14वें माले से कूदकर दी जान

     बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा की मैनेजर और सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई में 14वें माले से कूदकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि वह अपने मंगेतर संग मुंबई के मलाड में रहती थीं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें बोरिवली के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आत्महत्या के पीछे अभी कोई भी वजह सामने नहीं आई है। बॉलीवुड इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कई सेलेब्स ने काम न मिलने के चलते खुदकुशी की है। 



     रिपोर्ट की मानें तो दिशा इस समय वरुण शर्मा की मैनेजर थीं। वह एक साल से उनके साथ थीं। वह बंटी सचदेवा कॉर्नरस्टोन के साथ काम कर रही थीं। इसके अलावा दिशा कॉमेडियन भारती सिंह और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, रिया चक्रवर्ती की भी मैनेजर रह चुकी हैं। 


     इससे पहले टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने इंदौर के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी बॉडी पंखे से लटकी मिली थी। अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट शेयर कर लिखा था कि सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।  


     1 रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने प्रेक्षा के कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। हीरा नगर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इनचार्ज राजीव भदोरिया का कहना है कि प्रेक्षा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने बहुत कोशिश की इस समय पॉजिटिव रहने की, लेकिन नहीं कर पाई। पीटीआई से बातचीत में राजीव ने कहा कि केस की जांच में पता चला था कि प्रेक्षा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। हम आगे छानबीन कर रहे हैं। 


     सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है, मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की, अब मैं थक गई हूं। प्रेक्षी की कजिन के मुताबिक प्रेक्षा ने काफी मेहनत की। वह अपने सपनों के साथ जीना चाहती थी। लेकिन उसकी उम्मीदें काफी थीं। बचपन से ही वह हंसने-बोलने वालों में से थी, लेकिन अब कुछ समय से वह काफी चुप हो गई थी।