'बोले बिहार बदलें सरकार' - थीम सॉन्ग लांच किया

     रविवार को बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता,राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा,बिहार प्रभारी अजय कपूर,विरेंद्र राठौर,राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान पार्षद समीर सिंह के संयुक्त तत्वाधान में 'बोले बिहार बदलें सरकार' थीम सॉन्ग लांच किया गया । जिसके जरिए बिहार में 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा जदयू की सरकार को जनता की कटघरे में खड़ा करने की कवायद दिख रही है तथा इस सरकार से त्रस्त बिहार की जनता के हालात को दर्शाया गया है।


     पंद्रह वर्षों में बिहार में शिक्षा की बदहाली,बेतहाशा बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार,कोरोना का वार, बेलगाम अपराध, महिला अत्याचार,परेशान किसान जैसे मुद्दों के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा जदयू सरकार पर करारा प्रहार किया गया हैं। कांग्रेस सोशल मीडिया सेल द्वारा तैयार इस कैंपेन सॉन्ग के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है,कि "बिहार की मांग है कि अब बदलाव हो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बने।"


     बोले बिहार बदलें सरकार, कांग्रेस के ऑफिशियल टि्वटर एवं फेसबुक हैंडल से सोशल मीडिया पर थीम सॉन्ग लॉन्च होते ही आमजन इसे हाथों हाथ लिया और हर कोई इसे शेयर कर रहा है। गाने में बिहार के लोगों की वास्तविकता का मर्म परोसने की वजह से हर कोई इसे पसंद कर रहा है तथा हर किसी के जिह्वा पर "बोले बिहार बदलें सरकार" के बोल गुनगुना रहा है।
अब देखना लाजिम होगा कि कांग्रेस के इस प्रहार का भाजपा जदयू किस तरह प्रत्युत्तर देगा। इससे पहले कांग्रेस ने "का किये हो" गाना लांच किया था एवं सोशल मीडिया पर अब भी यह लगातार कैंपेन चल रही है जिसमें हर कोई सरकार से अपनी बदहाली एवं लाचारी से जुड़े सवाल सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ "का किये हो" पूछ रहा है।


     आज राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर एक "का किए हो" थीम सॉन्ग का वीडियो के जरिए बिहार की भाजपा जदयू सरकार पर करारा प्रहार करते हुए लिखा है कि,बिहार को घोटालाराज और अव्यवस्थित शासन दिये हो, बिहार की संपदा को लूट लिये हो। 15 साल के भ्रष्टराज के बारे में पूछ रहा है बिहार - का किये हो? #काकियेहो


द्वारा - रवि आनंद (वरिष्ठ पत्रकार) पटना