उपचुनाव तारीख घोषणा का काँनडाऊन ?

Report - भूपेन्द्र औझा 

भाजपा मे आला नेताऔ को जिम्मेदारी

     भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20फरवरी को बंगाल दौरे के बाद मुख्य चुनाव विभाग पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ राजस्थान के चार विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान करने की संभावना है।उसमे 25 फरवरी के बीच चुनाव विभाग द्वारा कभी भी चुनाव कार्यक्रम की तारीखे घोषित करने के संकेत हैं।चुनाव मे मार्च मे नामांकन ओर अप्रैल में सभी पांच राज्यों के साथ प्रदेश की चारो सीटों की मतगणना होने की संभावना है।

     काग्रेंस मे प्रदेश के चारो विधानसभा सहाड़ा, सुजानगढ़, राजसंमद ओर वल्लभनगर उपचुनाव की कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद संभाल रहे ओर उनके निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी संगठन को चुनाव तैयारियो की कवायद करा रहे। भाजपा मे उपचुनाव की कमान एक नेता के जिम्मे नहीं है। राज्य में विगत वसुंधरा राजे भाजपा शासनकाल मे हुये दो लोकसभा अलवर,अजमेर ओर एक विधानसभा माण्डलगढ़ उपचुनाव मे तात्कालिक काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश संगठन नेताओं की टीम को चुनाव के एक माह पहले संबंधित उपचुनाव क्षेत्रों में तैनात कर पंचायत स्तर तक काग्रेंस संगठन की तैयारियो शुरू की गई। साथ ही काग्रेंस के तीन आलानेताऔ को,अलवर की पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को, अजमेर की पायलट ने स्वयं और मेवाड़ के माण्डलगढ़ की पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.सी.पी.जोशी को उपचुनाव की कमान सौपी थी। 

      कमान संभालने वाले नेता को अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने, चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिन पायलट का यह प्रयोग सफल रहा ओर काग्रेंस तीनो उपचुनाव मे विजय हुई थी।अब यहीं प्रयोग भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया अपना रहे।भाजपा के आला भरोसेमंद सूत्रोनुसार भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने राजसंमद विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रतिपक्ष नेता गुलाब चन्द्र कटारिया को, सुजानगढ़ एसी सूरक्षित की प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पुनिया ने, सहाड़ा विधानसभा उप चुनाव की भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर को  जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।साथ ही करीब एक माह पहले प्रदेश संगठन पदाधिकारियों की टीम को बूथस्तर तक चुनाव तैयारियो मे लगाया गया।

     भाजपा के तीनो आलानेता उपचुनाव क्षेत्र में अपना दौरा कर रहे। अब वहां भाजपा के सभी मोर्चो, संगठनों के सम्मेलन किये जारहे। जबकि काग्रेंस मे राजसंमद ओर सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जरूर प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज(राजसंमद ) ओर सुजानगढ़ मे डूगरराम गेदर काफी दिनों से क्षेत्र मे सक्रिय है।इसका असर ओर फायदा भी सामने आया।राजसंमद मे काग्रेंस डेढ दशक बाद नगर परिषद चुनाव में  बहुमत से जीत हासिल कर ओर अपना सभापति निर्वाचित कराने में सफल रही।वहीं सुजानगढ़ नगर परिषद मे काग्रेंस के बड़ी संख्या मे पार्षद जीते,वहां फिर काग्रेंस का सभापति विजय हुआ हैं। बाकी सहाड़ा, वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव में काग्रेंस मंत्री उदघाटन, फीता काट, सभा को संबोधित कर फटाफट जयपुर कूच कर  इतिश्री कर रहे।