सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से वेदांता अस्पताल में जाकर मुलाकात की

News from - भूपेन्द्र औझा

पायलट से आचार्य प्रमोद कृष्णन ने घर पर मुलाकात की

प्रियंका गांधी का हराबरा से आजकल मे दिल्ली आने का प्रोग्राम, तभी सचिन पायलट से मुलाकात की संभावना

     भीलवाड़ा। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली में काग्रेंस नेताओं से मिलने का दौर चल रहा है। इधर राजस्थान में मंत्रिमंडल मे फेरबदल करने को लेकर अपने ही काग्रेंस विधायक मुखूर हो रहे। सचिन पायलट समर्थक माने जाने वाले काग्रेंस विधायक वेदप्रकाश सौलंकी, हरीश मीणा ने कल सोमवार को सवाल खडे किये तो आज बुजुर्ग काग्रेंस विधायक भंवरलाल शर्मा अलग जयपुर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे। बसपा से काग्रेंस मे आये और  निर्दलीयों मे अलग शुकबुगाट है। बसपा से काग्रेंस बने खेमे के दो विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा और लाखन सिंह मे तथा निर्दलीयों मे वरिष्ठ विधायक महादेव खंडेला, बाबू लाल टांक और संयम लोढा मे मंत्री बनने को लेकर रस्साकस्सी है।

     ऐसे मे मीडिया में खबर आई कि चिकित्सकों की सलाह पर मुख्यमंत्री अशोक अगले एक-दो महीने किसी से नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री निवास मे ही क्वाँरेटीन रहेंगे? मंत्रिमंडल एवम राजनैतिक नियुक्तियों बाबत राजा और वजीर मे चल रहे शह मात के खेल मे "मात किस की होती हैं"? नतीजा दिलचस्प हो गया।

      आलासूत्रो के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अब राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच विवाद का उचित फैसला कराने की कवायद कर रहे है। कमलनाथ के निकट भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक गुजरे पखवाड़े कमलनाथ का दिल्ली में कुछ स्वास्थ्य नर्म होने  के समाचार मिलने पर राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी ने कमलनाथ को वरिष्ठ डाक्टर से स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी थी। इसके तुरंत बाद कमलनाथ गुरुग्राम वेदांता अस्पताल में अपनी जांच कराने को दाखिल हुये। राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी ने स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन पर बातचीत की है। इसी दौरान सचिन पायलट ने भी अस्पताल में भर्ती कमलनाथ से उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने को फोन पर बातचीत की ओर कमलनाथ ने सचिन पायलट से राजस्थान मे अभी चल रहे घटना कम्र की जानकारी ली ? पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी के साथ ही राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी को राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री से तय मांगों का शीघ्र हल निकालने का अनुरोध किया था।

     बस तब से दिल्ली में बैठे काग्रेंस केआलानेता की राजस्थान बाबत सक्रियता बढी ओर अचानक प्रदेश मे शीघ्र राजनैतिक नियुक्तियों ओर मंत्रिमंडल मे फेरबदल की चर्चा,मशक्कत शुरू हुई? काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा जून माह मे संगठन-सरकारी विभागों में पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां करने का व्यक्तव्य आया।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निकट सूत्रों के मुताबिक  गुरुग्राम वेदांता अस्पताल मे भर्ती कमलनाथ को कल बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है और प्रियंका गांधी के हराबरा शिमला से आजकल मे दिल्ली लौटने का प्रोग्राम है।