सत्याग्रह का चौथा दिन नहीं मिली स्थान की अनुमति फिर भी सत्याग्रह जारी - रामपाल जाट

      नई दिल्ली। किसान महापंचायत के  राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट  ने बताया कि तीसरे दिन भी जंतर-मंतर पर सत्याग्रह शुरू करने से पहले ही किसानों को किया गिरफ्तार क्र लिया गया. किसान सत्याग्रह करनें के लिए मेट्रो ट्रेन से जंतर-मंतर के लिए पहुंचे, तों पास ही में पटेल चौक मैट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर पर सत्याग्रह शूरू करना शुरू किया। किसानों ने नारे बाजी करतें हुए गिरफ्तारी दी. दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किसानो को संसद थाना ले जाया गया। 


      रामपाल जाट ने बताया कि भारतीय नागरिक को सत्याग्रह करने का संवैधानिक अधिकार मिला हुआ है परन्तु सरकार द्वारा भी सत्याग्रह करने के संवैधानिक अधिकार को भी बल पूर्वक दबाया जा रहा है। हम किसानो की मांगों के समर्थन में सत्याग्रह कर रहे हैं---

     किसान महापंचायत द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग व तीनों कानूनों को निष्प्रभावी बनाने के लिए जंतर-मंतर पर आंदोलन शूरू करने के लिए 19 मार्च 2021 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया । जिसके बाद भी  दिनांक 5 जुलाई तक जंतर-मंतर पर आन्दोलन के लिए स्थान की अनुमति नहीं दी गई।

      किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के साथ 15 व्यक्तियों के साथ सत्याग्रह चौथे दिन भी चालु हैं परन्तु स्थान की अनुमति दिल्ली पुलिस द्वारा नहीं दी जा रही है। कोविड -19 की गाइडलाइन कारण अधिक संख्या में किसानों नहीं बुलाया गया।

     गिरफ्तार सत्याग्रही हरियाणा प्रदेश से मनोज सोराण गुड़गांव, सत्यनारायण नेहरा खाप प्रधान, उमेद यादव दिल्ली प्रदेश से सुरेश छिल्लर, विजेन्द्र जाट राजस्थान प्रदेश से चेतना नन्द स्वामी अध्यक्ष वर्ग चेतना सीकर, अकबर खान मेवाती, मुसुद्दीलाल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामेश्वर प्रसाद चौधरी प्रदेशाध्यक्ष युवा किसान महापंचायत, बत्तीलाल बैरवा प्रदेश मंत्री, हनुमान बिजारणियां। उल्लेखनीय कि दिनांक- 5 जुलाई 2021 से , जंतर-मंतर नई दिल्ली पर आरंभ सत्याग्रह अनिश्चितकाल तक चलेगा।