डॉ. अनूप श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के "राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष" मनोनीत

     नई दिल्ली। डॉ. अनूप श्रीवास्तव (पूर्व महानिदेशक, GST भारत सरकार) व राष्टीय अध्यक्ष-राष्ट्रवादी विकास पार्टी 

(डॉ.अनूप श्रीवास्तव)

को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के "राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष" पद पर मनोनीत किया गया है. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) ने उनकी सर्व सम्मति से नियुक्ति की सूचना जारी की. 

      अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने डॉ. अनूप श्रीवास्तव पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप महासभा के गौरव एवं सम्मान में अभिवृद्धि करेंगें तथा पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ अपने पदगत दायित्वों के अनुसार कार्य करेंगे.  डॉ. श्रीवास्तव को इस पद पर मनोयन के लिए सभी ने अपनी शुभ-कामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद दिया एवं भरोसा दिलाया कि वह पद की गरिमा को बनाये रखेंगे. सम्पूर्ण कायस्थ समाज के हित में कार्य करते रहेंगे.