स्कूलो में हत्या और बलात्कार जैसे घिनोने कार्य को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है - अभिषेक जैन बिट्टू

News from - अभिषेक जैन बिट्टू 

प्रदेश में शिक्षा की बदहाली : 

 शिक्षा के मंदिरों में शिक्षा के बदले आतंक परोसा जा रहा है - संयुक्त अभिभावक संघ

     जयपुर। संयुक्त अभिभावक संघ ने शुक्रवार को प्रदेश में चल रही शिक्षा बदहाली पर राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि " प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, आलम यह है कि शिक्षा के मंदिरों में शिक्षा की बजाय आंतक परोसा जा रहा है। " एक के बाद एक प्रदेशभर से निजी और सरकारी स्कूलों की बदहाली के तस्वीरें सामने आ रही है किंतु राज्य के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री झूठे ढींगे हंकार प्रदेश की जनता को बरगला रहे है एवं स्कूल माफियाओं को संरक्षण दे रहे है। 

(A.J.Bittu)

     प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को देश के उज्ज्वल भविष्य बनाने की फैक्ट्री की तरह देखा जाता है जिसमे बच्चों को बेहतर शिक्षा और भविष्य बनाया जाता है किंतु इन दिनों राजस्थान में इसी शिक्षा की फैक्ट्री में स्कूलो के शिक्षकों और माफियाओं द्वारा हत्या, बलात्कार जैसे घिनोने कार्यो को अंजाम देकर ना केवल शिक्षा के मंदिरों को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है बल्कि देश के भविष्य के सपनों को भी कुचला जा रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार केवल एक मुक़दर्शन बनकर रह गई है जो केवल " शिक्षा के मंदिरों और बच्चियों की लुटती इज्जत का केवल तमाशा देख रही है। "      अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि " आरोपियों को जेल डालने मात्र से ही न्याय नही होता है, भविष्य में ऐसी घटनाएं ओर ना बढ़े उस पर विचार करने की आवश्यकता है। ठोस कदम उठाकर सख्त से सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है किंतु राज्य सरकार ना कानून बना रही है और ना ही बच्चे - बच्चियों के भविष्य की ओर देख रही है।

प्रियंका गांधी को यूपी में दावे करने की बजाय राजस्थान में क्या किया वह दिखाना चाहिए.

     संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि देश मे इन दिनों चुनावों को लेकर बड़ा क्रेज चल रहा है हर कोई दावे और वादों की फुलझड़ियां जला रहे है। जिसमें एक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी है जो प्रतिदिन यूपी की जनता को नया नारा देती जा रही है और पुरानो को भूलती जा रही है। जिसमें एक नारा दिया " में लड़की हु लड़ना जानती हूं " क्या वह राजस्थान में आकर यह नारा देंगी जहां स्कूलो तक मे बच्चियों की अस्मिता को लूटकर तार-तार किया जा रहा है। गुरुवार को बारहवीं क्लास पास करने वाली छात्राओं को स्मार्ट फोन और ग्रेज्युट छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने के वादे किए जा रहे है क्या राजस्थान में पाकिस्तानियों की सरकार है। कांग्रेस महासचिव को यूपी में खोखले दावे और वादे करने की बजाय राजस्थान में पिछले 3 वर्षों में किये कार्य की जानकारी देनी चाहिए। जिससे वह भागती फिर रही है।