नया वर्ष सबके लिए कल्याणकारी हो - मुनि संजय कुमार

News from - Pappu lal keer 

संतों ने सुनाएं नव वर्ष के लिए मंगल पाठ 

     राजसमंद. तुलसी साधना शिखर पर विराजमान महा तपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण के आज्ञनुवर्ती मुनिसंजय कुमार मुनि प्रकाश कुमार मुनि धैर्य कुमार एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ  के पावन सानिध्य में तुलसी साधना शिखर पर नव वर्ष का मंगल पाठ सुनाया गया।

      इस अवसर पर मुनि सिद्ध प्रज्ञ ने कहा साल बदल रहा है। किंतु साथ ना बदले। नया वर्ष सभी के लिए  कल्याणकारी हो सकेगा जब सभी लोग मिलजुल के संयम और शांति से जीवन जीने का संकल्प करेंगे। शतावधानी मुनि संजय कुमार  ने कहा नया वर्ष में हमें सामंजस और मित्रों के साथ जीवन व्यवहार करना चाहिए अपनी शांति के लिए दूसरों की शांति को भंग नहीं करना चाहिए।

     मुनि प्रकाश कुमार  ने कहा नए वर्ष में हमें योजना बनानी चाहिए जिससे आध्यात्मिक विकास भी हो सके। मुनि  धैर्य कुमार  ने कहा नए वर्ष में हमें ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे हमारे जीवन में अशांति पैदा हो जाए। इस अवसर पर तेरापंथ सभा कांकरोली के मंत्री  हिम्मतकोठारी तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष धनेंद्र मेहता आदि महानुभावों ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल राजसमंद की अध्यक्ष सीमा कावड़िया डॉ विमल कावड़िया Tpf के अध्यक्ष  विनोद  बोहरा चंद्रप्रकाश  चोरड़िया तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाश  सोनी आदि वरिष्ठ जन विशेष रूप से उपस्थित थे। मुनि  संजय कुमार ने विशेष मंगल पाठ सुना कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। धनेंद्र  मेहता ने बताया कि कल दिनांक 2 जनवरी को प्रज्ञा विहार भवन में मुनि श्री के सानिध्य में सामायिक का सामूहिक प्रयोग किया जाएगा ।