इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की संख्या में उत्तर प्रदेश बना प्रथम

 उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य)

     इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य भारत में प्रथम बन चुका है। पूरे देश के एक चौथाई इलेक्ट्रॉनिक वाहन सिर्फ उत्तर प्रदेश के अंदर ही दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस समय उत्तर प्रदेश के अंदर 3.37 लाख ई-वाहन दर्ज हैं।

     उत्तर प्रदेश सरकार ने इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए एक अहम निर्णय लिया है जिसमें पैसे के अभाव में किसी गरीब मरीज की जान नहीं जाएगी। पैसे के अभाव में मरीज को इमरजेंसी वार्ड के अंदर 48 घंटे तक निशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए लाइव इमरजेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम भी लागू किया जा रहा है जिस पर सरकार 3000 करोड़ पर भी खर्च करेगी। सरकार का दावा है कि ऐसी व्यवस्था करने वाला उत्तर प्रदेश देश के अंदर प्रथम राज्य है।

     उत्तर प्रदेश एसटीएफ पुलिस ने रविवार को एक अहम कार्यवाही की जिसमें रविवार को आयोजित हो रही राजस्व लेखपाल की भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से रुपये लेकर सॉल्वर व अन्य माध्यमों से नकल करने वाले गिरोह के 21 अभियुक्तों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गिरफ्तार किया गया।

     उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अहम निर्णय के तहत सरकारी बसों के चालक और परिचालक को वर्दी सिलवाने के लिए 1800 रुपए की राशि देने का निर्णय किया है। राशि मिलने के बाद चालक और परिचालक को वर्दी सिलवाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। प्रदेश के अंदर सरकारी परिवहन निगम के चालको की वर्दी खाकी रंग की होगी जबकि परिचालक की भर्ती स्लेटी रंग की होगी।

     प्रदेश में इस समय 36399 चालक और परिचालक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत हैं। इस नियम के लागू होने के बाद यदि चालक और परिचालक गैर वर्दी में पाए जाते हैं तो उनसे जुर्माना राशि वसूल की जाएगी। 

(फोटो: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचिंता शेउली राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी।)
     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचिंता शेउली राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी।