कायस्थ समाज की युवा प्रतिभाओं का सम्मान

 News from - Arun k. Saxena

     जयपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व चित्रगुप्त समिति मानसरोवर के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रा दिवस व युवा प्रतिभा सम्मान समारोह चित्रगुप्त पार्क मानसरोवर में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष चित्रांश अरुण सक्सेना व चित्रगुप्त समिति मानसरोवर के अध्यक्ष चित्रांश अनिल माथुर ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

     अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष चित्रांश अरुण सक्सेना ने बताया कि युवा प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत 21 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें 18 बच्चों को 10th व 12th में 90% से अधिक अंक लाने पर व IIT-JEE, NEET व पीएचडी करने पर 1-1 प्रतिभा का सम्मान किया गया। 

     मानसरोवर के अध्यक्ष चित्रांश अनिल माथुर ने बताया की कार्यक्रम में डॉक्टर बृजेश सक्सेना को कॅरोना काल में की गई सेवाओं के लिए, चित्रांश विमल सक्सेना जी को 25वीं बार एमडीआरटी बनने पर सम्मानित किया गया। चित्रगुप्त पार्क में बेंच लगाने के लिए श्री कैलाश माथुर जी को भी सम्मानित किया गया।

     अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के महासचिव चित्रांश रवि माथुर ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इसमें समाज के भामाशाह के सहयोग से बच्चों की फीस, स्कूल ड्रेस व किताबों की व्यवस्था की जा रही है। इस छात्रवृत्ति योजना के भामाशाह चित्रांश अशोक भटनागर जी व चित्रांशी डॉक्टर अंशु सक्सेना को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। 

     अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश महासचिव श्री धर्मेन्द्र जौहरी जी द्वारा उच्च स्तरीय कमेटी की  सदस्या चित्रांशी शालिनी श्रीवास्तव व चित्रांश  विमल सक्सेना को दुपट्टा उड़ा कर सम्मानित किया गया। चित्रगुप्त समिति मानसरोवर के महासचिव चित्रांश हरीश चंद्र माथुर जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों व विभिन्न संस्थाओं के पधारे चित्रांश बंधुओं का हार्दिक आभार प्रकट किया। 

      कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।