संयुक्त अभिभावक संघ का सिरोही दौरा, करेंगे अभिभावकों से संवाद

News from - अभिषेक जैन बिट्टू

     जयपुर। निजी स्कूलों की फीस मसले सहित शिक्षा में संपूर्ण सुधार की दिशा में कार्यरत अभिभावकों के एकमात्र रजिस्टर्ड संगठन संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारी शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अभिभावकों व छात्र-छात्राओ से संवाद करेगे। साथ ही विभिन्न स्कूलों का दौरा भी करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू गुरुवार को दोपहर 3 बजे से सड़क मार्ग से जयपुर से रवाना हुए। इस दौरान वह किशनगढ़, अजमेर और पाली के संगठन पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

     प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया की संयुक्त अभिभावक संघ जल्द ही निजी स्कूलों की फीस मसले पर प्रदेशस्तरीय जन जागृति अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान से अधिक से अधिक अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा। इसी अभियान को गति देने के उद्देश्य को लेकर विभिन्न जिलों के दौरे किए जाएंगे और संवाद स्थापित किया जाएगा। शनिवार को सिरोही में पत्रकार वार्ता का आयोजन भी रखा गया है।