किसान महापंचायत का दूसरे दिन भी धरना जारी

 News from - किसान महापंचायत 

शहीद स्मारक पर जयपुर विधानसभा सत्र तक आंदोलन जारी रहेगा

     जयपुर।“खेत को पानी - फसल को दाम” के लिए आयोजित पदयात्राओ में उभरी समस्याओ के लिए किसान महापंचायत का दूसरे दिन भी धरना  किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व मे शहीद स्मारक पर जारी है।  

     धरने के दूसरे दिन किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के साथ धरने पर उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, प्रदेश महामंत्री जगदीश नारायण चौधरी, प्रदेश मंत्री बत्ती लाल बैरवा, ज्ञानचंद मीना, युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, युवा महामंत्री पिन्टू यादव, तहसील अध्यक्ष श्रीमाधोपुर सीताराम यादव,पीपलु तहसील अध्यक्ष गोपीलाल जाट, मूलचंद यादव, पप्पूराम जाट, हुकम चंद यादव, माधोराम जाट आदि उपस्थित रहे।