कायस्थ समाज़ द्वारा मालपुरा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित करी गई

 News from - Jitendra Naag

     जयपुर। कायस्थ जनरल सभा, जयपुर के तत्वावधान में अभियान - 200 श्री चित्रगुप्त प्रतिमा स्थापना के तहत द्वितीय प्रतिमा दिनांक 21/05/2023, रविवार को मालपुरा में पुराने सरकारी अस्पताल के पास, श्री रुपेश्वर महादेव मंदिर (कायस्थान) ब्रह्म सरोवर के पास, कायस्थ मौहल्ले में स्थापित की गई। 

     मालपुरा माथुर परिवार वालों के द्वारा निमित्त शिव परिवार के मन्दिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापना बड़े ही जोर शोर से मधुर, मस्त और मनभावन भजनों के साथ हर्षोउल्हास से की गई। यह भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा नरेन्द्र माथुर पुत्र स्व. ईन्दर माथुर मालपुरा वालों ने सपरिवार विधि-विधान और प्राण प्रतिष्ठा से पूजा अर्चना कर स्थापित करवाई व शाम को महाआरती कर पंगत प्रसादी हुई। 

     इस शुभ अवसर पर राम प्रकाश, केजीएस कार्यकारी अध्यक्ष अवध बिहारी, केजीएस कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सक्सेना मधुकर, केजीएस कोषाध्यक्ष राधामोहन, छैल बिहारी, मोहन प्रकाश, राजेश राजोरिया, गोपाल, सत्य नारायण, लक्ष्मण, कैलाश बाबू, राज बहादुर उपस्थित रहे। 

     शिवसेना के वरिष्ठ उप राज्य प्रमुख ललित सक्सेना, नायकी माताजी यात्रा व विकास समिति परिवार के अध्यक्ष व यात्रा संयोजक युगल किशोर नेहवारिया आदि के साथ साथ कायस्थ समाज़ की महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापना में शामिल हुए और महा आरती करी।