न्याय प्राप्ति का विश्वास भी नहीं दिला पाना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है - रामपाल जाट

     जयपुर। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि न्याय प्राप्ति का विश्वास  भी नहीं दिला पाना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। एक और तों बरसों बाद देह शोषण की शिकायत होने पर एक केंद्रीय मंत्री को अपना पद गंवाना पड़ा। दूसरी ओर सरकार संज्ञान तक नहीं ले रही है जबकि पीड़ित पक्ष देश को गौरव दिलाने वाली हस्तियां है। 


    इससे देश की जनता हतप्रभ है। यह भी उनके शासनकाल में जो हिंदुत्व के नाम पर राज में बने रहना चाहते हैं।जिन पदकों को गंगा में बहाने की ये हस्तियां बात कर रही है, यह किसी की कृपा से नहीं वरन् अथक परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। 
    इसके उपरांत भी सरकार ने वार्ता तक का प्रयास नहीं किया तथा न ही पीड़ितो को न्याय प्राप्ति का विश्वास दिला सकीं हैं। यह सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
THE NEWS NOW समाचार पत्र परिवार भी ऐसी घटनाओँ की घोर निंदा करता है तथा प्रधानमंत्री से मांग करता है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही हो तथा पीड़ित को तुरंत न्याय मिले।