मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन

 गजलों के द्वारा गायकी का खूब जादू चलाया

     मुंबई। आज मुंबई में मशहूर फिल्म व ग़ज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया।  अब वो हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 72 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया है.अपनी सुरीली आवाज से सभी को दीवाना बना लेने वाले मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी यानी आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.

(पंकज उधास)
     गायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इस खबर की पुष्टी उनकी बेटी नायाब ने की है. नायाब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- बहुत दुख के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि पंकज उधास जी का 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है. पंकज उधास ने गायकी की दुनिया में बहुत नाम कमाया उन्होंने कई शानदार गजलों को गाया है. जैसे - चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे गाल..... , महंगी बहुत शराब थोड़ी थोड़ी पिया करो...., 
     उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली. पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 गुजरात के जेतपुर में हुआ था. उन्होंने कई ऐसे सदाबहार गाने और गजलों के जरिए गायकी का खूब जादू चलाया. उनकी मृत्यु की खबर से फिल्म जगत व उनके चाहने वालों में उदासी छा गई। 
पंकज उधास ने किया था प्रेम विवाह 
     पंकज उधास की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म कहानी से कम नहीं रही। उन्हें अपने कॉलेज टाइम में ही एक एयर होस्टेज से प्यार हो गया था जिसका नाम फरीदा था। जब फरीदा एयर होस्टेज थीं तब पंकज अपनी पढाई कर रहे थे परन्तु आगे चल कर दोनों ने शादी का फैसला किया।  
     पंकज के पेरेंट्स तो तैयार हो गए किन्तु फरीदा के घर वालों ने धर्म की दीवार खड़ी कर दी। फिर भी फरीदा ने 1 दिन अपने पिताजी से पंकज को मिलवाया जो कि पुलिस अधिकारी थे ने पंकज से मिल कर उन्हें अपना दामाद बनाने की निर्णय लिया। 
     इस तरह कई उतर चढाव के बाद दोनों की शादी हुई।  इनकी शादी से 2 बेटियां हुईं।  एक का नाम नायब उधास तो दूसरी का नाम रीवा उधास है।  पंकज उधास ने फिल्म व ग़ज़ल गायकी में बहुत नाम कमाया।